Error 404 - Not Found
Sorry, but you are looking for something that isn't here.
You are here:
Home
/
bageshwar
,
India
,
latestupdate
,
newsandupdates
,
roadaccident
,
Uttarakhand
उत्तराखंड: बागेश्वर में मुनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत
उत्तराखंड: बागेश्वर में मुनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत
उत्तराखंड: बागेश्वर में मुनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत
बागेश्वर : कपकोट के मुनार के पास पिकप खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकप में सवार एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह पिकप (यूके 02 सीए 0380) भराड़ी से सब्जी लेकर सूपी जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे मुनार के पास बावे बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक केदार सिंह अधिकारी (32) पुत्र सोबन सिंह अधिकारी निवासी सूपी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में सवार त्रिभुवन सिंह टाकुली (23) पुत्र मोहन सिंह टाकुली निवासी तरसाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकाला। 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा। घायल की हालत खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी समेत तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और ऐठानी ने मृतक के परिजनों और घायल को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की है।
-
Default comments
- Facebook comments

:smile

:sadsmile

:sadsmile

:cool

:wink

:sweating

:speechless

:kiss

:blush

:sleepy

:dull

:angry

:itwasntme

:lipssealed

:hi

:call

:clapping

:rofl

:like

:dislike

:strike
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)